Events and Activities Details
Event image

Group Discussion on IoT and Artificial Intelligence by Department of Computer Science on 23 Feb 2026


Posted on 24/02/2026

कंप्यूटर विज्ञान विभाग , राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)” विषय पर एक ज्ञानवर्धक समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की उपयोगिता, संभावनाओं तथा भविष्य में उनके प्रभाव से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष श्री सौरभ जैन ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआई वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि तथा प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को सीखने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया । डॉ. विकास सुहाग ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि IoT के माध्यम से विभिन्न उपकरणों को इंटरनेट से जोड़कर कार्यों को अधिक सरल, सुरक्षित और प्रभावी बनाया जा सकता है। स्मार्ट होम, स्मार्ट सिटी तथा औद्योगिक स्वचालन (Automation) में IoT की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अन्य प्राध्यापक डॉ. सुधीर, प्रदीप सुहाग, राजेश हुड्डा, मनोज नेहरा तथा सुशील यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में रोबिन, बीसीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, रूचि एमएससी द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा हर्ष एमएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | समूह चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से विषय की गहराई को समझने का प्रयास किया।यह समूह चर्चा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।